बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बनाया सक्रिय सदस्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा अभियान चलाकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।
सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के निर्देशन में प्रतिदिन सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे है व इसके साथ वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं,पूर्व जन प्रतिनिधि को उनके आवास जाकर सम्मान के साथ सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।इसके अंतर्गत रविवार जिला महामंत्री मालाराम बावरी अमराराम सुंदेशा, नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, जिला मंत्री शंकर भाटी सहित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सभापति पारस भंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता आसुराम घांची,महेंद्र दवे,वासुदेव सिंघल सहित कई कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
दवे ने कहा कि बालोतरा जिले में सक्रिय सदस्य बनने के लिए अपने मंडल अध्यक्ष से संपर्क करें व सदस्यता अभियान की ज़िला टोली द्वारा सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे है।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि पुरे जिले में मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिए गए है कि अपने मंडल पर वरिष्ठ सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाए वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदस्यता को लेकर कोई बाध्यता नहीं है उनको सम्मान के साथ भाजपा के साथ जोड़ना है।

Subscribe to my channel


