देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

श्री कृष्ण गौशाला का 29 वां गोपाष्ठमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप श्रीकृष्ण गौशाला बूढ़ीबावल का 29 वां गोपाष्ठमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। अध्यक्ष राजू जेलदार ने बताया कि जिसमें दानियों व धर्मात्माओं ने जम कर गौदान तथा चारा का दान किया।जिसमें प्रातः 8.15 बजे से थज्ञ का आयोजन हुआ। प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक भजनोपदेश एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रातः 11 बजे से प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यक्षता स्वामी सुधानन्द तथा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव व पूर्व तिजारा विधायक मा० मामन सिंह यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। जिसमें प्रशादी महामंत्री सुरेन्द्र कर्मपुर की तरफ से की गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुभाष यादव, मंत्री अनील मीद्गल, कार्यकारी अध्यक्ष सरजीत यादव, महिपाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मा0 जगदीश, भारतीय विद्या मंदिर विद्यालय जगहमलहेडी अध्यापक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इसी क्रम में महिलाओं द्वारा गाय की पुजा की गोशाला मे जाकर गाय को हरा चारा व गुड खिलाया गया। लघु उद्योग महिला एकाआई की तरफ से गाय को गुड खिलाने के लिए 5100 रूपए दिए। इस अवसर पर मीना जैंन, सीमा झालान, सरीता श्रीवास्तवा, दीपा, प्रतिभा, निकंज, शालिनी, आशा, कामायानी, स्नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button