उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

उगते भास्कर को व्रती महिलाओं ने अर्ध्य

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। आस्था के महापर्व छठ पर नगर पंचायत नगर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्री दुर्गा मन्दिर स्थित सरोवर पर हजारों व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को विधि पूर्वक अर्ध दिया। सुबह तीन बजे से ही गाजे बाजे के साथ हाथों में महाप्रसाद और पूजा सामग्री लिए महिलाएं तट की ओर कतारबद्ध जाती दिखीं। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह पूरी टीम के साथ लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। विक्रांत पाण्डेय, शुभम कुमार, शीतल राज, दिव्या श्रीवास्तव, धनंजय सिंह धन्नू, शुभम कुमार ने अपने भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौसम सर्द होने के कारण निःशुल्क चाय के स्टाल पर भी भारी भीड़ देखी गई। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधर तथा सी ओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने घाट का दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया वहीं नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जमे रहे। नगर पंचायत के वालंटियर अपनी टोली के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तत्पर रहे। आगंतुकों ने नगर पंचायत द्वारा की गई सुन्दर और सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा किया। इस अवसर पर सभासद गण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button