देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का हुआ समापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में आज पूर्वांचल की आस्था का प्रतीक माने जाने वाले, छठ महापर्व की छठ पूजा आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त की गई। अर्घ्य देने के बाद व्रत करने वाली महिलाओं ने प्रसाद वितरण किया और अपना व्रत समाप्त किया। इस अवसर पर यूआईटी सेक्टर 5 सहित हिल व्यू गार्डन, थड़ा और सभी सोसाइटियों में यह पर्व संपन्न हुआ। आज सुबह से ही लोगों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया, जहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, महिलाए पूर्वांचल की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई, जिन सभी के पास छठ पूजा का सामान मौजूद था। इस दौरान छठ माता की पूजा की गई, इस त्यौहार में जहां तीसरे दिन अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया, तो चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पारंपरिक लोकगीतों ने अद्भुत समा बनाया। इस अवसर पर छठ लोकगीतों की सर्वश्रेष्ठ लोक गायिका शारदा सिन्हा के प्रति भी लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, बृजेंद्र पुष्करणा, कमलेश, मिहिर मिश्रा, दिलीप पांडे, राहुल, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय धीमान, विजय, सुमन, दिलीप ठाकुर, अजय ठाकुर, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र झा, अमित, आलोक झा सहित बड़ी संख्या में सोसाइटियों के लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button