खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पवित्र मनन दीप द्वारा गोवर्धन पर अंकूट के विशाल भंडारे सत्संग का हुआ आयोजन

नर सेवा से नारायण सेवा की प्राप्ति होती है-गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

 

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड कोटकासिम (खैरथल -तिजारा)

 

खैरथल -तिजारा के कस्बे कोटकासिम में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में गोवर्धन पर विशाल भंडारे सत्संग भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने वैदिक मंत्र उच्चारण से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र नागा रहे। वही सत्संग के सेवादार संस्कार उर्फ गोली प्रजापत एवं पवन योगी द्वारा दरबार सजाया गया। कालू राजा और पार्टी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई तो वहीं मंगल देव शर्मा ने भी श्री कृष्ण भगवान के सुंदर भजन प्रस्तुत किये।
इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अतिथियों का राम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सत्कार किया। भंडारा सुबह से शाम तक चला जिसमें भक्तों की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहां नर सेवा नारायण सेवा के बराबर है हमें दूसरों के कल्याण के लिए कार्य अवश्य करना चाहिए।

इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, मुख्य अतिथि चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र नागा, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, भजन गायक कालू राजा, भागीरथ भारद्वाज,मोहन योगी, पंकज पवार, दुर्गेश योगी, विक्रम सैनी, दीपक शर्मा, अनिल कुमार, हीरालाल लखेरा, राजेश कुमार, सुमित वर्मा, प्रेम गुप्ता, शहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भक्त लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button