उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संवाददाता विकास तिवारी
संवाददाता,सल्टौआ, बस्ती: विकास क्षेत्र के अन्नपूर्णा एकेडमी बांसापार में विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन किया गया।जिसमेें बच्चों की ओर से बनाए गए माडलो का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने माडलों का अवलोकन करने के साथ छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।विद्यालय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार शुक्ल जिप्पी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। जब ऐसे आयोजन में बच्चे प्रतिभाग करते हैं तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्य सीमा शुक्ला ने बच्चों का मनोबल बढाते हुए कहा विज्ञान का क्षेत्र काफी व्यापक है। देश के तमाम युवा विज्ञान के क्षेत्र में खुद को साबित कर रहे हैं। विज्ञान क्षेत्र से जुड़े बच्चों के लिए यह आयोजन काफी सहायक साबित होगा। मेला आयोजक अभिषेक ने कहा विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है।बच्चों ने लाइटिंग हाउस,स्ट्रीट रोड लाइट , सोलर प्लांट सिटी,सोलर इरिगेशन सिस्टम, मिशाइल,बेस्ट मैनेजमेंट, सोलर आपरेटेड विलेज,प्रेशर व्रिज,रेन हारवेस्ट माडल,राम मंदिर माडल,लेयर आफ एटमासफेयर(वायुमंडल की सतह),वाटर प्यूरीफायर का प्रदर्शन किया।मंच से नाटक के माध्यम से विज्ञान की गतिविधियों को प्रदर्शित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रो संजना,किशन,आदर्श,अंश,नेहा,सत्यम,अमन,राजन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नरेंद्र शुक्ल,उमेश तिवारी,अनिल मिश्र,उषा,अंतिमा, सुशीला, प्रवीन,दद्दन शुक्ल मौजूद लहें।

Subscribe to my channel


