राजकीय महाविद्यालय सहमो, बस्ती में आचार्य रामचंद्र शुक्ल कल्चरल क्लब के तत्वाधान में लोक चित्रकला विषय के अंतर्गत कोहबर विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अर्पिता, बीए तृतीय वर्ष तथा नैना, बीए प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार राधा, बीए तृतीय वर्ष ने दूसरा और रोशनी बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर रिजवान अहमद और शैलेंद्र कुमार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर डॉ अतुल कुमार पांडे ने उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्साहवर्धन किया जिन छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में कोई स्थान प्राप्त नहीं किया उनको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में हार जीत लगी रहती है किंतु संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। इस कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन आचार्य रामचंद्र शुक्ल कल्चरल क्लब के प्रभारी डॉक्टर कृष्णकांत मिश्र ने किया।