उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

खबर से बौखलाए सेक्रेटरी रितुराज पाण्डेय विभिन्न मीडिया ग्रुपों पर खबर का स्क्रीन शॉट भेज पूँछ रहे पत्रकार का पता

सेक्रेटरी द्वारा संवाददाता का पता पूँछना , जनपद में बना चर्चा का विषय -पूर्व के कार्यकाल में अपने रुधौली तैनाती के दौरान भी सेक्रेटरी रितुराज पाण्डेय द्वारा की गयी हैं वित्तीय अनियमितताएं

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती संवाददाता – मनरेगा भ्रष्टाचार की खबर चलने के बाद आरोपी सेक्रेटरी रितुराज पाण्डेय विभिन्न मीडिया ग्रुपों पर खबर का स्क्रीन शॉट भेजकर खबर चलाने वाले पत्रकार का पता पूँछ अपने को दोष मुक्त सिद्ध करने की जीतोड़ कोशिश की जा रही है साथ ही साथ लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को कमजोर करने की पुरजोर कोशिश भी जारी है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत मल्हवार , विकास खण्ड – रुधौली में कागजों में चल रहे मनरेगा कार्य की खबर संवाददाता द्वारा मय साक्ष्य चलायी गयी थी जो आरोपी सेक्रेटरी रितुराज पाण्डेय को नागवार गुजरी और तभी से बौखलाए सेक्रेटरी विभिन्न मीडिया ग्रुपो पर न्यूज का स्क्रीन शॉट भेजकर खबर चलाने वाले संवाददाता का पता पूँछ रहे हैं । प्रकरण की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियो को भी बाखूबी है परन्तु भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय मूकदर्शक बन भष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं । आरोपी सेक्रेटरी द्वारा विभिन्न मीडिया ग्रुपों में स्क्रीन शॉट भेजकर व पत्रकार का पता पूँछकर लोक तन्त्र के चौथे स्तम्भ मीडिया पर सवाल उठाना वह भी साक्ष्यप्रद खबरों पर निश्चित ही स्वच्छ लोकतन्त्र में चिंतनीय है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button