देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

ओशी फाउंडेशन ने नवरात्रि पर जरूरतमंद बच्चों के लिए किया भंडारे का आयोजन

 

भिवाड़ी, सेक्टर 2 – नवरात्रि के पावन अवसर पर, ओशी फाउंडेशन ने अपने ओपन एयर क्लास के बच्चों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंदो के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक विशेष भंडारे का आयोजन किया। यह आयोजन मूर्तिकार बस्ती, कैपिटल मॉल के पीछे की झुग्गियों, और सैदपुर क्षेत्र में स्थित परिवारों के लिए किया गया, जिसमें लगभग 200 बच्चों और उनके परिजनों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खीर-पूरी हलवा परोसी गई, जिससे बच्चे और उनके परिवार तृप्त हुए। इसके अतिरिक्त, नवरात्रि में उपहार के रूप में सभी बच्चों को वॉटर बॉटल, टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग, स्टेशनरी का सामान, बर्तन और खिलौने वितरित किए गए , जो विभिन्न सहयोगियों द्वारा प्रदान किए गए थे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और खुशी का ध्यान रखते हुए उन्हें माता रानी की कृपा का अनुभव कराना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था।

ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष, श्री विवेक शर्मा, ने इस अवसर पर कहा, “माता रानी की कृपा से इन बच्चों के भविष्य को संवारने का अवसर हमें मिला है। इन बच्चों को शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही हम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम मानवता के लिए एक कदम उठाकर इन बच्चों के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें।”

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक शर्मा, शंकर, रवि,मोतीलाल, केशव, पंकज, मनोज, प्रदीप, नरेंद्र, गिरिराज, प्रमोद, गोविंद, दिनेश, राम अवतार, देव, सीमा, मोना, नेहा सोनी, सुमित्रा, सोनिका, और अलका जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

यह आयोजन ओशी फाउंडेशन की “ओपन एयर क्लास” मुहिम का हिस्सा है, जिसमें ओशी फाउंडेशन झुग्गियों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button