उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ग्राम पंचायत मल्हवार में मनरेगा योजना में चल रहा हेराफेरी झमाझम बारिस में भी की जा रही लूट
धरातल पर नही हुआ कार्य श्रमिकों की लगी हाजिरी -झमाझम हो रही बारिश के दिन भी 88 मजदूरो की लगी हाजिरी -पिच रोड पर पटरी मरम्मत एवं पटरी पर दोनो तरफ मिट्टी/सफाई कार्य से जुड़ा मामला

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती रूधौली -विकासखंड रूधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मल्हवार में मनरेगा योजना के तहत 2 परियोजनाओ पर पिच रोड पर पटरी मरम्मत एवं पटरी के दोनो तरफ मिट्टी कार्य के नाम पर 10 मस्टरोल जारी है जहां पर मस्टरोल के मुताबिक 88 श्रमिको की चल रही है जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। कागज मे श्रमिको की उपस्थित होने के बाबजूद भी मजदूर धरातल पर नहीं मिले फिर भी मनमानी तरीके से बिना काम कराये रजिस्टर मे हाजिरी लगाई गयी है।प्राप्त समाचार अनुसार – ग्राम पंचायत मल्हवार में मनरेगा योजना के तहत जारी परियोजनाओं पर मदरहना गांव से बस्ती बांसी मार्ग तक पिच रोड के दोनों तरफ पटरी मरम्मत कार्य मे 41व मदरहना में रामसूरत पांडे के घर से अठदेउरा पुल तक पिच रोड के दोनों तरफ पटरी पर मिट्टी/सफाई कार्य मे 47 कुल 88 मजदूरो की हाजिरी लगी है मिली जानकारी के अनुसार गरीबों के रोजगार हेतु बनी मनरेगा योजना जनपद में जिम्मेदारों के ऐशो आराम की योजना बन कर रह गयी हैं और पूरे जनपद में मनरेगा योजना में लूट मची है। बीते दिनो झमाझम हो रही बारिश मे भी रुधौली ब्लाक के ग्राम पंचायत मल्हार के प्रधान एवं रोजगार द्वारा उच्च अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर सरकारी धन को अपना माल समझकर लूटने की कोशिश मे तनिक भी परहेज नहीं किया जा रहा है।
Subscribe to my channel


