अपराधदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

तिरुपति प्रसादम घटना की निंदा

विप्र फाउंडेशन ने तिजारा एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सनातन संरक्षण बोर्ड के गठन की मांग।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी : तिरुपति प्रसादम घटना की निंदा करते हुए शुक्रवार शाम 4.30 बजे विप्र फाउंडेशन ने तिजारा एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर उसमें कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मंदिरों के संरक्षण के लिए सनातन संरक्षण बोर्ड का गठन करने की भी मांग की गई है।

विप्र फाउंडेशन के खैरतल तिजारा जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि तिरुपति प्रसादम घटना सनातन धर्म पर चोट करने के लिए एक सोची समझी गहरी सजीस है। इस घटना से देश के सनातन धर्म और धर्मावलंबियों की आस्था आहत हुई है। इस घटना को लेकर सर्व समाज में भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि भारत देश में सभी अधिग्रहित मंदिरों की पूरी व्यवस्थाएं आस्थावान सनातन धर्मावलंबियों को सौंपी जाए ताकि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की भावनाओं की रक्षा हो सके। इस दिशा में ठोस और स्थाई कदम उठाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से सनातन संरक्षण बोर्ड का गठन करने की बात कही गई है। साथ ही अधर्म और विनाशकारी काम करने वाले और भारतीय संस्कृति अध्यात्म एवं सनातनी भावनाओं को ठोस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

 इस दौरान विप्र फाउंडेशन के खैरतल तिजारा जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एम आर शर्मा, भिवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, एडवोकेट उमाशंकर, चंद्रभान शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, ललित शर्मा, नवीन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, डॉक्टर गौरव शर्मा सहित विप्र समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button