उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ग्राम पंचायत इटबहरा में विकास कार्यों में हुए अनिमियता की शिकायत उपनिदेशक /पंचायत से हुई
उपनिदेशक / पंचायत ने सहायक विकास अधिकारी गौर को निष्पक्ष जांच करने का दिया निर्देश - जिला पंचायत राज अधिकारी जांच आख्या समय में उपलब्ध कराएं - सभाजीत यादव उपनिदेशक / पंचायत

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन बस्ती
*गौर / बस्ती*- ग्राम पंचायत इटबहरा में हुए विकास कार्यों की अनिमियता की शिकायत उपनिदेशक / पंचायत सभाजीत यादव से आदित्य सिंह पुत्र शिव पूजन सिंह ने किया है । आई० जी० आर ० एस ० पोर्टल शिकायत संदर्भ संख्या – 40018524023451 है ।
आपको बता दें कि विकासखण्ड गौर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटबहरा निवासी आदित्य सिंह ने ग्राम पंचायत इटबहरा में विकास कार्यों में गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सही जांच रिपोर्ट नही लगाया जाता है जांच एवं कार्रवाई के नाम पर उल्टा सीधा रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण कर दिया जाता है । शिकायत कर्ता द्वारा शिकायत की गई है कि छट्ठी माता के घर पर मिट्टी खण्डजा निर्माण कार्य 87231510 20222023 अनुमानित लागत – 200000 / व्यय – 153028 रुपये एवं टिंकू के घर से इटबहरा सामुदायिक शौचालय होते होते हुए ननका बाबू के घर के पीछे तक – 87231555 20222023 अनुमानित लागत – 300000 / व्यय – 276275 रुपये की जांच करने का अनुरोध उपनिदेशक / पंचायत बस्ती मण्डल ( बस्ती ) सभाजीत यादव से किया है और मांग किया है कि किसी भी शिकायत की जांच सचिव प्रशान्त पाण्डेय से न कराई जाएं एवं विकास कार्यों की अनिमियता की जांच के समय समस्त कागजातों के साथ शिकायत कर्ता की उपस्थिति में किया जाएं । उपनिदेशक / पंचायत बस्ती मण्डल बस्ती सभाजीत यादव ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए ए डी ओं पंचायत / सहायक विकास अधिकारी गौर को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत इटबहरा के शिकायत बिन्दु की जांच नियमानुसार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है और डीपीआरओ / जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को अपने स्तर से मामले का निस्तारण करते हुए जांच आख्या प्रस्तृत करने का निर्देश दिया है । अब देखना है कि पूर्ववत की भांति सही जांच आख्या रिपोर्ट उपनिदेशक / पंचायत को प्रेषित किया जाएगा या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच एवं कार्यवाही के नाम पर उक्त मामले में लीपापोती करके मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा ।
Subscribe to my channel


