खेलदेवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनराज्यशिक्षा

सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्रनगर में मातृ संगोष्ठी एवं स्वच्छता शपथ का भव्य आयोजन

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

सरस्वती शिशु मंदिर, देवेंद्रनगर में मातृ संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय के *विवेकानंद सभागार* में किया गया। इस कार्यक्रम की *अध्यक्षता श्रीमती पारुल जैन* और *मुख्य अतिथि अंजुलता सिंह जी* ने की।

संगोष्ठी के दौरान माताओं ने छात्रों की शिक्षा और विकास पर चर्चा की। *कुर्सी दौड़* और *पिरामिड बनाने* की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। *कुर्सी दौड़* प्रतियोगिता में श्रीमती पूजा बागरी *ने एवं बिंदी लगाओ में सुधा उर्मलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माताओं ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में *प्राचार्य श्री पूरन सिंह राजपूत*, *प्रधानाचार्य श्री शिवेंद्र कुमार नामदेव* और *प्रभारी अनुप्रिया जैन* का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रेस विज्ञप्ति में *प्राचार्य श्री पूरन सिंह राजपूत* ने कहा, “सरस्वती शिशु मंदिर ने शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस मातृ संगोष्ठी ने यह सिद्ध किया है कि हम बदलते शिक्षा के स्वरूप के बावजूद अपनी पारंपरिक और संस्कारप्रधान शिक्षा को कायम रखते हैं। हमारी समर्पित शिक्षण पद्धति, संस्कार प्रधान शिक्षा, और माता-पिता एवं समुदाय के साथ सहयोग इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।”

कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रधानाचार्य *श्री शिवेंद्र कुमार नामदेव* जी ने सभी का आभार प्रकट किया और आयोजन की सफलता के लिए आचार्य परिवार के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने विद्यालय की सकारात्मक और संस्कार प्रधान पहचान को और भी मजबूत किया है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button