उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मुख्यमंत्री व महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे बस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी

विकास खण्ड बहादुरपुर में महानिदेशक के आदेशों के विपरीत अनुदेशकों के सम्बद्धीकरण से जुड़ी शिकायत का मामला

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

 बस्ती – एक तरफ प्रदेश सरकार जहाँ आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने के प्रति कटिबद्ध है तो वही दूसरी तरफ जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों को निस्तारित न करके मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं ।

           प्राप्त समाचार के अनुसार – महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों के विपरीत जनपद के विकास खण्ड बहादुरपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुदेशकों को सम्बद्ध करते हुए शासनादेश को तार – तार किया जा रहा है और इसी मामले में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत का निस्तारण भी बीएसए स्तर से नहीं किया जा रहा है । प्रदेश सरकार द्वारा जहाँ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की बात बार – बार दुहराई जा रही है परन्तु बेसिक शिक्षा अधिकारी पर सरकारी फरमानों का कोई असर नहीं दिख रहा है । महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों के विपरीत अनुदेशकों के सम्बद्धीकरण को लेकर जनपद में चर्चाओँ का बाजार गरम है । जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी की मनमानी पूर्ण कार्यवाही यदि यूँ ही जारी रहा तो कभी भी अनुदेशकों का रुख आक्रामक हो सकता है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button