उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

महानिदेशक पर पड़ रहे भारी बस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुदेशकों को नियम विरुद्ध तरीके से किया सम्बद्ध

जनपद में कभी भी बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ खुल सकता है मोर्चा -जनपद के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बीएसए की मनमानी को मिल रहा बल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

       बस्ती संवाददाता – जनपद में मनमानी व नियम विरुद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुदेशकों का उत्पीड़न किया जा रहा है । बीएसए द्वारा महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों व आरटीई एक्ट की विधिक व्यवस्था को भी नहीं माना जा रहा है व नियम विरुद्ध तरीके से अनुदेशकों का सम्बद्धीकरण करके उनका उत्पीड़न किया जा रहा है ।

          प्राप्त समाचार के अनुसार – जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुदेशकों को अन्यत्र विद्यालय से सम्बद्धकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है । महानिदेशक स्कूल स्कूल शिक्षा ने अपने पत्र संख्या 825/ 2024-25 दिनांक 01 मई 2024 द्वारा अनुदेशकों का सम्बद्धीकरण समाप्त कर दिया गया है फिर भी विकास खण्ड बहादुरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभिनियाँव के अनुदेशक विनोद चौधरी व शशि वरुण को प्राथमिक विद्यालय बभिनियाँव से व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पगार के अनुदेशक सीमा देवी व ज्योति त्रिपाठी को प्राथमिक विद्यालय पगार से नियम विरुद्ध तरीके से सम्बद्ध करके उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि आर टी ई एक्ट के तहत अनुदेशकों की नियुक्ति विषय विशेषज्ञ के रूप में जूनियर विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को ,स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा,कला शिक्षा एवं कार्यानुभव शिक्षा(कम्प्यूटर एवं गृहशिल्प) पढ़ाने के लिए हुई है,इस प्रकार से अनुदेशकों का सम्बद्धीकरण करना कतई उचित नही है और शासनादेश का खुला उल्लंघन है जबकि इस संदर्भ में अनुदेशकों ने अपना शिकायती पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दिया है कि उन्हें गलत तरीके से सम्बद्ध किया जा रहा है। अनुदेशको के सम्बद्धीकरण का क्या औचित्य है वह भी आरटीई एक्ट व महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों की अवहेलना करके निश्चित ही उच्चस्तरीय जाँच का विषय बना हुआ है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button