देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पांच दिवसीय गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 

सेक्टर 9 यूआईटी भिवाड़ी में समस्त सेक्टर 9 निवासी व ओसी फाउंडेशन द्वारा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस तृतीय महोत्सव में सभी भक्तों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से आयोजन सफल रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान मातृशक्ति ने भजन-कीर्तन और नृत्य द्वारा भगवान गणेश को भावपूर्ण नम आँखों से विदाई दी। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए अपनी आस्था प्रकट की। महोत्सव के समापन पर भक्तों के बीच केसर युक्त खीर का प्रसाद भंडारे के रूप में वितरण किया गया, जिससे सभी के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button