अपराधउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गोविन्दपारा में विकास कार्यों की अनियमितता की जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा

गोविन्दपारा के मनोज कुमार त्रिपाठी ने शपथ पत्र के साथ डीएम से किया था शिकायत - 10 बिन्दुओं पर पहले जांच टीम कर चुकी हैं जांच - डी सी मनरेगा - शिकायत कर्ता की आपत्ति पर पुनः कुछ बिंदुओं की हुई जांच - डी सी मनरेगा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*दुबौलिया / बस्ती*- विकासखण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोविन्द पारा में डी सी मनरेगा संजय शर्मा ने विकास कार्यों में अनिमियता की जांच किया । डी सी मनरेगा ने अभिलेखों के आधार पर ग्रामवासियों के साथ साइडों पर स्थालीय जांच किया । डी सी मनरेगा के स्थालीय जांच के दौरान बीडीओं दुबौलिया संदीप कुमार सिंह , पूर्व तकनीकी सहायक , तकनीकी सहायक , सचिव भी उपस्थित थे ।

       आपको बता दें कि ग्राम पंचायत गोविन्दपारा के मनोज कुमार त्रिपाठी ने दिनांक – 18-09-2023 को ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के 10 बिन्दुओं की शिकायत शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी से किया था । जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी / डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत गोविन्दपारा के विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए आकाश कुमार वर्मा अवर अभियंता नलकूप खण्ड बस्ती एवं कन्हैया यादव उप दुग्धशाला विकास अधिकारी , दुग्धशाला विकास बस्ती, उत्तर प्रदेश को नामित किया था । डीपीआरओ के द्वारा गठित जांच टीम ने ग्राम पंचायत गोविन्दपारा में 10 बिन्दुओं की शिकायत पर विकास कार्यों का स्थालीय जांच किया था । जांच टीम ने स्थालीय जांच एवं अभिलेखों के आधार पर विकास कार्यों की जांचकर जांच रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी / डीपीआरओ को प्रेषित किया था लेकिन जांच टीम के जांच आख्या से शिकायतकर्ता मनोज कुमार त्रिपाठी संतुष्ट नहीं थे । पुनः जिलाधिकारी से दिनांक – 25-07-2024 को लिखित शिकायत करके जांच आख्या से असंतुष्ट बिन्दुओं की दोबारा जांच करने की मांग किया था । जिलाधिकारी के पुनः आदेश पर डी सी मनरेगा संजय शर्मा ने असंतुष्ट बिन्दुओं की जांच किया । अभिलेखों और ग्रामीणों के साथ स्थालीय जांच के आधार पर शिकायत कर्ता मनोज कुमार त्रिपाठी को साइड पर ले जाकर सत्यापन कराया जिसमें से कुछ ज्यादातर बिन्दुओं पर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया और शिकायत कर्ता ने लिखित भी दिया कि हम शिकायत बिन्दु के आधार पर जांच से संतुष्ट हैं और कुछ बिन्दुओं की जांच आख्या अभिलेखों के आधार पर डी सी मनरेगा लिखित रूप से शिकायत कर्ता को उपलब्ध करायेंगे । मीडिया टीम को शिकायत कर्ता ने कहा कि डी सी मनरेगा के द्वारा किये गये स्थालीय जांच से हम संतुष्ट हैं जांच आख्या संतोषजनक मिल जाएं तो ठीक है । उक्त प्रकरण में डी सी मनरेगा संजय शर्मा ने कहा कि स्थालीय जांच , अभिलेख एवं ग्रामीणों के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच आख्या प्रेषित की जायेगी ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button