अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के किया हवाले 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के सांथलका गांव में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी, तथा पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बदमाश हार्डकोर अपराधी हैं, तथा कई थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस से पूछताछ के दौरान 3 दिन पहले भिवाड़ी के बिलाहेडी में सत्यवीर के घर में हुई आभूषणों और नगदी की चोरी का भी खुलासा हुआ है। अब पुलिस इनमें से एक बदमाश के खिलाफ हिस्ट्री शीट खोलने की तैयारी कर रही है। यह दोनों बदमाश भी बिलाहेड़ी गांव के ही रहने वाले हैं। आकिब उर्फ दलिया के खिलाफ छह और रमजान के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, नकबजनी, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल है। पुलिस दोनों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी मामले खुलने की संभावना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button