अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

श्याम धर्मकांटा बाईपास टपूकडा से ट्रेक्टर चोरी की वारदात का खुलासा

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

 ट्रेक्टर चोरी करने वाला मुल्जिम गिरफ्तार |

 चोरी गया ट्रेक्टर मुल्जिम के कब्जे से बरामद । प्रकरण हाजा घटना की सूचना पर श्रीमान के निर्देशानुसार अनुसंधान अधिकारीश्री राजकुमार हैड कानि0 न0 177 नेतृत्व मे थाना टपूकडा के सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया व आस पास के सीसीटीवी फूटेजों का अवलोकन किया। सीसीटीवी फूटेजों मे मुल्जिम ट्रेक्टर-ट्रॉली को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया परन्तु आगे ट्रॉली को छोड़कर अकेले ट्रेक्टर को ले जाता हुआ दिखाई दिया जिस पर थाना ट्रॉली की तलाश की गई तो ईटों से भरी हुई ट्रॉली पावर ग्रिड के पास खडी हुई मिली। आज दिनांक 02.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी गए ट्रेक्टर को लेकर गैलपुर कजारिया कम्पनी के सामने खड़ा है। सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंचकर आरोपी को ट्रेक्टर सहित दस्तयाब किया गया।

गिरफ्तार मुल्जिम :- प्रकरण मे मुल्जिम राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री तुन्नीराम जाति कुम्हार उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 25 खैरथल थाना खैरथल जिला खैरथल – तिजारा को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी :- प्रकरण मे मुल्जिम राजेन्द्र कुमार के कब्जे से चोरी गया ट्रेक्टर बरामद किया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button