छिंदवाड़ा : भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मध्यप्रदेश केश शिल्पी मंडल बोर्ड के चेयरमैन माननीय नंदकिशोर वर्मा जी (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) का छिंदवाड़ा आगमन हुआ।
इस अवसर पर केश शिल्पियों से सर्किट हाउस में चर्चा चर्चा करते हुए श्री वर्मा ने केश शिल्पियों के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के केश शिल्पियों के लिए वर्तमान सरकार ने ऐसी ऐसी कार्य योजना तैयार कर रही है कि जिससे पूरे मध्यप्रदेश में समाज के केश शिल्पियों को रोजगार के कई अन्य ओर साधन प्राप्त होंगे केश शिल्पियों के लिए मध्यप्रदेश सरकार भोपाल में एक इन्यूटूशन सेंटर खोलने जा रही है जिसमें कई हेयर ब्यूटीशियन बड़े बड़े महानगरों से बुलाकर केश शिल्पियों को कोर्स करा कर सरकार के माध्यम से उन्होंने लोन दिलाकर आधुनिक सैलून पार्लर खोलने के सहयोग दिलवाया जायेगा साथ ही समाज के बच्चे अगर अच्छे अंक से पास होते हैं उन छात्रों को अगर विदेश में पढाई करना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से उन्हें पढ़ाई के विदेश भी भेजा जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंदेवार मध्यप्रदेश के व जिले के सभी केश शिल्पी बंधुओ से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित केश शिल्पी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
जिला भाजपा मिडिया प्रभारी व नगर निगम पार्षद संदीप चौहान ने भी नंदकिशोर वर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया
इस, अवसर पर बड़ी संख्या में सेन समाज के केश शिल्पी मंडल बोर्ड के डायरेक्टर खुशी लाल श्रीवास, टीकाराम सेन सागर,प्रदेश युवा अध्यक्ष अंकित बंदेवार, प्रदेश महासचिव नीरज सेन, जिला युवा अध्यक्ष हेंमत बंदेवार, महिला सेन समाज अध्यक्ष नीतू सराठे, कार्यकारी अध्यक्ष द्वय मिलन सराठे पवन बंदेवार अतुल सराठे,विशेष रूप से उपस्थित थे।