ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

खुशखेड़ा में RVPN GSS 220 पावर ट्रांसमिशन पर वृक्षारोपण अभियान की सफलतापूर्वक सम्पन्नता

 

 

 RVPN GSS 220 पावर ट्रांसमिशन, खुशखेड़ा में OSHI फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान की सफलतापूर्वक सम्पन्नता की गई। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। इस अभियान को सफल बनाने में XEN सुरेश यादव जी के मार्गदर्शन और सहयोग का विशेष योगदान रहा।

ओशी फाउंडेशन के विवेक शर्मा जी ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा, “हम मिलकर एक हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर हैं।” उन्होंने RVPN के सभी स्टाफ सदस्यों का उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में RVPN स्टाफ से सुरेश यादव, शेखर शर्मा, आर.के. चुग, हरी बाबू शर्मा, हेमंत, भुवनेश, सचिंद्र चौबे और OSHI फाउंडेशन से विवेक शर्मा, गिरिराज गुप्ता, प्रमोद शर्मा, पंकज कुमार, शंकर व प्रदीप की उपस्थिति ने इस अभियान को और भी अधिक सार्थक बना दिया।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में हरियाली बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित होगी ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button