
अरुण शर्मा/भिवाड़ी
9887778826
देर रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ जन्माष्टमी का पर्व भिवाड़ी के अरावली विहार सेक्टर 8 सोसाइटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में रात 12:00 बजे तक भजन कीर्तन सत्संग होते रहे 12:00 बजे सभी जगह आरती का आयोजन किया गया एवं उसके बाद प्रसाद वितरण कर भगवान कृष्ण के जन्म की शुभकामनाएं दी गई। सोमवार शाम को क्षेत्र के सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था सभी मंदिरों में भजन मंडली एवं जाने-माने कलाकार भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान कर रहे थे। भिवाड़ी में अनेक सोसाइटीयो और सेक्टरों में मंदिरों में पूजा अर्चना हुई प्रसाद वितरण कर सभी को शुभकामनाएं दी गई।
नन्हे मुन्ने बच्चों को कृष्ण भगवान की वेशभूषा में सजा कर बैठाया गया उनकी आरती उतारी गई। भजनों के दौरान महिला पुरुष एवं बच्चे जमकर झूमे। तिजारा के बांके बिहारी मंदिर में भगवान का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया इससे पहले उनको चरणामृत और गंगाजल से नहलाया गया। सुंदर कपड़े पहना कर उनको भव्य रूप से सजाया गया उसके बाद प्रसाद का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Subscribe to my channel


