उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

छत से गिरी महिला हुई घायल

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की सूझबूझ से सुरक्षित बचा एक महिला का हाथ

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*बस्ती* – शनिवार की दोपहर सदर ब्लॉक दुधारा गांव की रहने वाली एक महिला छत से गिर गई। अनीता देवी उम्र 34 वर्ष, बारिश का संकेत देखते हुए तेजी से छत पर जा रही थी तभी वहां कुछ ईंट रखी हुई थी । जिसकी वजह से चलते हुए वह अनियंत्रित हो गयी और अचानक नीचे गिर गई। जिसकी वजह से इनको गंभीर चोट आई। घायल अवस्था देखते हुए समय घर वालों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया। सही समय पर 108 की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। गाड़ी संख्या यूपी 32 बिजी 8617 पर मौजूद ई.म.टी. चंदन तिवारी एवं पायलट घनश्याम ने घायल को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया। जिसमें अनीता जी को काफी चोट आई थी, उनका हाथ पूरी तरह उठ नहीं पा रहा था और दर्द बहुत ज्यादा हो रहा था। एंबुलेंस ई.म.टी. चंदन ने तत्काल हाथ की हालत सही ना देखते हुए एंबुलेंस में मौजूद उपकरण में से एक उपकरण एअर स्प्लिंट सही तरीके से उनके हाथ पर लगाया किया और हाथ को सुरक्षित किया इसके अलावा कॉल सेंटर में आरसीपी के डॉक्टर की मदद ली और उचित दवाई तथा इंजेक्शन दिया, जिससे घायल को प्राथमिक उपचार सही समय पर मिल गया। जिससे उसका हाथ बच गया है। घायल महिला को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button