अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

चुनावी रंजिश के चलते विजयपाल की पत्नी सीमादेवी की हत्या

चुनावी रंजिश के चलते विजयपाल की पत्नी सीमादेवी की हत्या….

पुलिस अधीक्षक खीरी से दोबारा की शिकायत ऑनलाइन…..

 विजयपाल द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र एवं ऑनलाइन आवेदन पुलिस चौकी बिजुआ, कोतवाली भीरा, जिलाधिकारी खीरी, पुलिस अधीक्षक खीरी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के पास प्रेषित किए गए थे।

चुनावी रंजिश के चलते परिवार एवं ग्राम प्रधान द्वारा विजयपाल की पत्नी सीमादेवी की साजिशन हत्या कर दी गई थी।

 घटना तारीख एक जून 2023 की है। निर्दोष प्रार्थी विजयपाल को कई संगीन धाराओं में फसाया गया था।

अब विजयपाल और उसके दोनों बच्चों को भी जान से मारने के लिए विपक्षियों द्वारा कई बार प्रयास किया गया था,किन्तु वह लोग असफल रहे। विजयपाल के पास सभी ऑडियो वीडियो के साक्ष्य मौजूद हैं।

आजतक विजयपाल के समक्ष पुलिस चौकी -बिजुआ, और कोतवाली – भीरा से उक्त किसी भी मामले की पुष्टि नहीं की गई है।

आवेदन के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक खीरी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के प्रार्थना पत्र पर बिना जानकारी दिए पुलिस चौकी बिजुआ द्वारा रिपोर्ट दोबारा लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात की निंदा करता हूं। इससे पहले भी मेरे द्वारा जिलाधिकारी खीरी और पुलिस अधीक्षक खीरी के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाई गई थी।

लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस चौकी विजुआ और कोतवाली भीरा में प्रेषित किया गया था,जिस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

दिनांक 22-07-2024 को विजयपाल के विरुद्ध धारा -126/135 VNSS की कार्यवाही रपट नंबर 55 पर की जा चुकी है। विजयपाल को पुलिस चौकी बिजुआ और कोतवाली भीरा के लोगों पर विश्वास नहीं रहा।

इसलिए विजयपाल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से उपरोक्त मामले की जांच के लिए पुनः आवेदन प्रेषित कर दिया है।

विजय पाल ने स्वयं और बच्चों के लिए सुरक्षा की मांग कराते हुए कहा है कि सभी अपराधियों को गिरफ्तार करके एवं क़ानून का उल्लंघ्न करने वालों के प्रति कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें! धन्यवाद!!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button