देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रणजीत आश्रम बालोतरा एवं परमानंद जी महाराज की बगीची में रणछाराम महाराज की 49वी बरसी समारोह आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

रणजीत आश्रम बालोतरा एवं परमानंद जी महाराज की बगीची में रणछाराम महाराज की 49वी बरसी समारोह आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में महंत अमृत राम ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मानव जीवन में बढ़ते हुए अहंकार का त्याग कर जीवन को सफल बनाएं।

स्वामी रामानंद हंस पीठ जोधपुर ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन से मनुष्य अपने जीवन को सुखमय बना सकता है।

सोजत सिटी के महंत आचार्य ओम ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में आपसी समन्वय रखते हुए रचनात्मक कार्यों को करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेघवाल ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने से सामाजिक सुधार संभव है।

पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि रणछाराम महाराज के जीवन दर्शन को समझकर उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों का अध्ययन करें जिससे समाज में कुरीतियां मिट सके। नगर परिषद बालोतरा के सभापति प्रतिनिधि सुरेश कुमार जैन ने इस अवसर पर मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान बालोतरा के लिए तीन हजार वर्ग मीटर का भूखंड का पट्टा नगर परिषद बालोतरा के द्वारा महंत अमृत राम एवं संस्थान के उपस्थित प्रतिनिधि, गोपाराम मेघवाल पूर्व राज्य मंत्री, भंवरलाल भाटी, सालगराम परिहार, गोविंद मेघवाल, बाबूलाल नामा, पूर्व पार्षद रामचंद्र डांगी, नेमीचंद बारूपाल को सुपुर्द किया।

बरसी समारोह में जालौर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली , सिरोही, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ के अलावा बालोतरा जिले के दर्जनों गांव के महिला पुरुषों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक चिंतन का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में संत हरीश आनंद, नागौर के महंत मोहन राम, साध्वी अलका बाई सहित भजन कर कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

बरसी महोत्सव को सफल बनाने के लिए मोहनलाल बारूपाल, छगन जोगसन, जैसाराम बारूपाल, गोवर्धन सोलंकी, मोहनलाल आर्य, मांगीलाल परमार, हस्तीमल जोगसन, मानाराम परिहार, दलाराम चौहान, पारसमल भाटी, राणाराम बारूपाल, सुरेश कुमार बारूपाल , श्याम डांगी, हुकमाराम राठौड, अचलाराम चौहान ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में महंत अमृत राम ने आगंतुक श्रद्धालु गणों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button