
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी काली खोली में बाबा मोहनराम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात हैं । जेबकतरे और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में तैनात किया गया है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा श्री मोनी बाबा गौशाला सूरजमुखी तिजारा की प्रबंधन कमेटी स्वयं सेवक की मेला में भुमिका निभा रही हैं। श्रद्धालुओ को बाबा मोहनराम के मेले में कोई समस्या आती है तो उनका जगह जगह हैल्प डेस्क लगा कर सहयोग कर रही है। श्री मोनी बाबा गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष बने सिंह भिदुडी ने बताया कि काली खोली बाबा मोहनराम का मेला में कई राज्यों के लाखों भक्त आते हैं। हमारा दायित्व बनता है कि उन्हें कोई समस्या नहीं आये। सचिव देशपाल यादव ने श्रद्धालुओं से मेले में कीमती सामान जेवरात पहनकर नहीं आने, कीमती सामान को सुरक्षित रखने, अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पेय पदार्थ का सेवन नहीं करने, पुलिस के निर्देशों की पालना करने, संदिग्ध वस्तु मिलने पर, किसी बच्चे के खोने या मिलने संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम पर सूचना देने, किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे, लोभ, प्रलोभन में नहीं आने की अपिल की है। हैल्प डेस्क पर बने सिंह भिदुडी, देशपाल यादव, विरेन्द्र सैनी, कमल कसाना, विक्रम सिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, यशपाल आचार्य, कंवर सिंह चौधरी सेवा दे रहे हैं।

Subscribe to my channel


