अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम पंचायत भदावल कला में फर्जी मनरेगा घोटाला रोकना बीडीओं के लिए बना चुनौती
- बीडीओं के सह पर सचिव संदीप चौधरी भ्रष्टाचार की घटना को दे रहा अंजाम - मनरेगा मजदूरों के हकों पर डाका डाल रहा रोजगार सेवक राम नेवाज

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती ( हर्रैया ) – ग्राम पंचायत भदावल कला में लगातार बढ़ रहे फर्जी मनरेगा घोटाला तेज तर्रार खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय के लिए चुनौती बना हुआ है । ग्राम पंचायत भदावल कला के मनरेगा भ्रष्टाचार की खबर लगातार कई सम्मानित समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हो रही है और लगातार सोशल मीडिया पर भी मनरेगा फर्जीवाड़ा का फोटो / वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन रोजगार सेवक राम नेवाज द्वारा ग्राम प्रधान रोशन अली एवं सचिव संदीप चौधरी के सह पर लगातार मनरेगा मजदूरों का फर्जी फोटो अपलोड करके बीडीओं , सीडीओं , डी सी मनरेगा और डीएम के आंखों में धूल झोंक रहा है । खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा फर्जी मनरेगा घोटाला मामले में संज्ञान न लेना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भदावल कला में चल रहे मनरेगा फर्जीवाड़ा को रोकने में रुचि नहीं लिया जा रहा है जिसका सीधा मतलब कि दाल में कुछ काला है अर्थात् खण्ड विकास अधिकारी की मिलीभगत से सचिव संदीप चौधरी भ्रष्टाचार की घटना को अंजाम देने में सफल है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड हर्रैया में ग्राम पंचायत भदावल कला मनरेगा घोटाला में रिकार्ड तोड़ रहा है । ग्राम प्रधान रोशन अली का कहना है कि जब रोजगार सेवक राम नेवाज , सचिव संदीप चौधरी , तकनीकी सहायक रघुनाथ पटेल और बीडीओं को मुंह मांगा कमीशन देना ही है तो हम मनरेगा भ्रष्टाचार क्यों न करे यदि हम मनरेगा घोटाला नही करेंगे तो मुंह मांगा कमीशन कैसे ब्लाक अधिकारियों को देंगे ।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सेवक राम नेवाज ग्राम पंचायत में इधर – उधर बात कर रहा है कि जो ग्राम पंचायत में फर्जी मनरेगा घोटाला चल रहा है वह सब ब्लाक अधिकारियों की देख – रेख में चल रहा है आखिर में मेरा काम तो मात्र मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाना है बाकी कार्य तो ब्लाक अधिकारियों का है । यदि ब्लाक अधिकारी चाहे तो हमारे द्वारा लगाये गये फर्जी हाजिरी ( मस्टर रोल ) को शून्य कर सकते हैं और फर्जी भुगतान को रोक सकते हैं लेकिन ब्लाक अधिकारी अपना हिस्सा कमीशन लेकर फर्जी भुगतान कर देते हैं चाहे धरातल पर कार्य हुआ हो या न हुआ हो । उक्त प्रकरण में सीडीओं जय देव सी एस ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी ।
Subscribe to my channel


