बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित 78 वा स्वतन्त्रता समारोह में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान 78 वा स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।बांठिया ने कहा कि आज देश उत्साह उमंग के साथ स्वाधीनता दिवस मना रहा है।स्वतंत्रता दिवस सच्चे देशभक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। 15 अगस्त के दिन भारत के लोग खुशी-खुशी आजादी का जश्न मनाते हैं। यह दिन आपकी मातृभूमि के प्रति आपके प्यार और गौरव को दर्शाता है।

Subscribe to my channel


