उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
सनातन संस्कृति की रक्षा से ही देश की रक्षा संभव है – आचार्य शैलेन्द्र

बस्ती 15 अगस्त।*
स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा पुरानी बस्ती में प्रभात फेरी निकाली गई। मौलिक अभिव्यक्ति करते हुए बच्चों ने देश के बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, चरित्र निर्माण, पारिवारिक एकजुटता और हास्य जैसे विषयों पर गीत नाटक, कविता और भाषण प्रस्तुत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आचार्य शैलेन्द्र प्रधानाचार्य स्वामी सदाफलदेव गुरुकुल उमरहा वाराणसी ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा से ही देश की रक्षा संभव है। आज देश को कमजोर करने वाली शक्तियां हर पल सनातन को मिटाना चाहती हैं पर हमें देश के लिए युवा पीढ़ी को एक आदर्श नागरिक बनाना होगा जिसके पास शास्त्र और शास्त्र दोनों ज्ञान हो। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सचेत रहने की सलाह दी। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने बताया कि आज देश आजादी की 78 वीं वर्षगाँठ हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। यह दिन हमें स्वामी दयानंद, महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद समेत सैकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है । आज देश तरक्की के नित नये आयाम बना रहा है। हम विज्ञान, शिक्षा, कृषि, साहित्य, खेल, टेक्नोलाॅजी आदि क्षेत्रों में विश्व स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे है । यह भी सच है कि आजादी मिलने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भरष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। इसलिए हम सभी को मिलकर एक होकर इन समस्याओं को खत्म करनें का संकल्प लेना चाहिए । जिससे “एक भारत श्रेष्ठ भारत “का सपना साकार हो सके।कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक अदित्यनारायन गिरि ने कहा कि आज हमें पावन तिरंगे के नीचे एकजुट होकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की एकता, अखण्डता, अक्षुण्ता को बनायें रखनें के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। आदित्य आर्य ने बताया कि हमें अपने देश पर किसी भी प्रकार के आक्रमण, अपमान, व संक्रमण का अपनी शक्ति के अनुसार सामना करना चाहिए और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव देशभक्ति से परिपूर्ण और ईमानदार रहने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अपने विचार देते हुए दिनेश मौर्य,अनूप कुमार त्रिपाठी, देवव्रत आर्य अरविंद श्रीवास्तव, नितेश कुमार, अनीशा मिश्रा, शिवांगी, प्रियंका, पूजा, आकृति, महक मिश्रा ने बताया कि आज के युवा पीढ़ी का परिचय उनके गौरवशाली इतिहास से अवश्य कराया जा रहा है जिससे हमारे युवाओं में देश के प्रति निष्ठा, समर्पण, शौर्यता, देशभक्ति का भाव समाहित हो सके । इससे ही देश की अखंडता, एकता, भारतीय धरोहर, संस्कृति, सभ्यता, परम्परा सुरक्षित रहेगी । कार्यक्रम में राधा देवी, प्रमोद कुमार, अजय बरनवाल, राधेश्याम आर्य, राज पासवान, महिमा, निधि, दुर्गा, अंशी जयसवाल, रोहित कुमार सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय।

Subscribe to my channel


