उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया गया

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती -विकासखंड विक्रमजोत के जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत रामपति देवी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री के आह्वान पर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया खंड विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार कौशल ने हर घर तिरंगा को जागरुक करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीदों के याद में सभी सचिव को तिरंगा देकर जागरूक किया उन्होंने कहा कि विकासखंड में जितने भी ग्राम पंचायत हैं सभी घर में तिरंगा लगाकर याद किया जाएगा इस पर सचिव श्री मधुसूदन प्रजापति ने कहा कि 9 अगस्त को काकोरी कांड 100 साल पूरा हो जाने के उपलक्ष में हर घर तिरंगा लगाने का काम किया जा रहा है जिससे उनकी याद में सभी लोग 13 तारीख से लेकर 15 तारीख तक हर घर तिरंगा लगने का काम कर रहे हैं जल जीवन मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयचंद ने बताया कि हर घर तिरंगा के साथ-साथ शुद्ध पानी शुद्ध ऑक्सीजन कि हमको आवश्यकता है उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक विद्यालयों में रैली निकालकर व बैठक कर शहीदों को याद किया गया जिला कोऑर्डिनेटर दीपांशु चंद्र एवं सौरभ कसौधन ने संबोधित किया

Subscribe to my channel


