अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मिट्टी कार्य के बजाय अब खड़न्जा घोटाला जनपद में चालू कार्यवाही न करने की डीसी मनरेगा ने खायी कसम

जब पहले ही डीसी मनरेगा के कार्यालय पहुँच रहा कमीशन का पैसा तो कैसे हो कार्यवाही -हनुमान प्रसाद यादव के घर से उत्तर महादेवा सरहद तक कागजों में दिखाया खडंजा व मिट्टी कार्य -धरातल पर नहीं हुआ है कार्य डकारे गए हैं पैसा -गौर विकास खण्ड के बैदोलिया अजायब का मामला

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

       बस्ती – आए दिन मनरेगा भ्रष्टाचार की खबरे समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रही हैं और मनरेगा के जनपदीय जिम्मेदार डी०सी० मनरेगा कुम्भकर्णी नींद में मस्त हैं क्योकि साहब को तो केवल अपने हिस्से की मलाई से मतलब है ,अपना काम बनता , तो भाड़ में जाए जनता ये है मनरेगा के जिम्मेदारों की असली हकीकत है और भ्रष्टाचार में मानो कार्यवाही न करन की डीसी मनरेगा न कसम खाया हो।

      मिली जानकारी के अनुसार गरीबों के रोजगार हेतु बनी मनरेगा योजना जनपद में जिम्मेदारों के ऐशो आराम की योजना बन कर रह गयी हैं और पूरे जनपद में मनरेगा योजना में लूट मची है। गौर विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित बैदोलिया अजायब में मनरेगा में नया भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है जिसको लेकर वहाँ के निवासी नन्दलाल पुत्र तुलाराम ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया है। सी0डी0ओ0 को भेजे शिकायती में नन्द लाल ने लिखा है कि ” हनुमान प्रसाद यादव के घर से उत्तर महादेवा सरहद तक खडंजा एवं मिट्टी कार्य दिखाकर प्रधान , रोजगार सेवक व सचिव ने मनरेगा का धन डकार लिया है जबकि अभी तक संदर्भित साइड पर कोई कार्य नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत में और भी भ्रष्टाचारों का खुलासा नन्द लाल ने शिकायती पत्र में करते हुए जिम्मेदारो से जाँचकर कार्यवाही की माँग किया है।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button