अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती जिले में कानूनगो को 30 हजार घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

उप्र बस्ती जिले में चकबंदी विभाग के कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो ने 30 हजार रुपए रिश्वत मांगे थे। टीम कानूनगो को गिरफ्तार करने के बाद बस्ती सदर कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ चल रही है। रामजियावन शर्मा पुत्र चंद्रपाल थाना कलवारी के ग्राम बैजलपुर के निवासी ने जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद जमीन की पैमाइश के लिए तहसीलदार ने कानूनगो राकेश सिंह को जिम्मा सौंपा था। पैमाइश के लिए कानूनगो ने पीड़ित रामजियावन से 30 हजार की मांग थी। पैमाइश के लिए पीड़ित लगातार ऑफिस का चक्कर लगाता रहा, लेकिन कानूनगो बिना पैसा लिए पैमाइश करने को तैयार नहीं थे।वह थक हारकर पीड़ित रामजियावन ने एंटी करप्शन टीम का सहारा लिया।पीड़ित रामजियावन ने बताया की जमीन पैमाइश के लिए थाना समाधान दिवस कलवारी में गया था। यहां मैंने प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र राकेश सिंह को मिला। मैंने पूछा मेरे जमीन की पैमाइश कब करोगे तो बोले की जब तक हमें 30 हजार रुपए नहीं मिलेगा, मैं पैमाइश नहीं करूंगा।कई बार उनसे बोला लेकिन उन्होंने पैमाइश नहीं की। इसके बाद मैं एंटी करप्शन ऑफिस गया। वहां लोगों से मिला और पूरी बात बताई। इसके बाद मंगलवार को मंगलवार को 30000 रिश्वत देते समय एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button