उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत रामपति देवी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – विकासखंड विक्रमजोत बस्ती में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत रामपति देवी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में आदरणीय खंड विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार कौशल जी के दिशा निर्देशन पर ग्राम पंचायत केनौना में डायरिया एवं हैजा बचाव के तहत एक आवश्यक बैठक ग्राम प्रधान श्री सुखराम के नेतृत्व में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव श्री मधुसूदन प्रजापति ने बताया कि डायरिया हैजा जैसे जानलेवा बीमारी बहुत ही जोरो से फैल रहा है जिससे हमारे गांव में बरसात से पानी हमारे लिए उपयोगी है वह पूर्ण रूप से दूषित हो चुका है जगह-जगह बरसात की पानी इकट्ठा हुआ है उसमें मलेरिया जैसे मच्छर पैदा हो रहे हैं इसके रोकथाम के लिए हमें सफाई विशेष ध्यान देने की जरूरत है जो घर का पानी हम पी रहे हैं इसमें क्लोरीन की गोली डालकर इसका इस्तेमाल करें और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें जिससे मच्छरों से बचा जा सके और स्वच्छ स्वच्छ शौचालय का इस्तेमाल करें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जल जीवन मिशन के जयचंद ने बताया कि अगर हमको मिशन को सफल बनाना है तो स्वच्छता एवं शुद्धता आवश्यक है जो कि हमारे घर के आसपास कूड़ा करकट को निपटाना करें गंदगी भी न होने दे पानी को 20 मिनट तक गर्म कर कर इसका इस्तेमाल करें जिससे डायरिया के होने वाली बीमारी बचा जा सके अगर किसी को उल्टी दस्त किसी शिकायत मिलती है तो तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाएं उनका इलाज सही से समय पर हो चुके उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के जाकर बच्चों को डायरिया जन जागरूकता का रैली निकाली गईं और हाथ धोने के तरीके भी बताया गया इस बैठक में डीपीएमयू के कोऑर्डिनेटर दीपांशु चंद्रा , सौरभ कसौधन ने संबोधित किया इनके अलावा एनम, आंगनवाड़ी, आशा,अध्यापक , सफाई कर्मी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायकऔर गांव की लोग उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button