देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा जिले में सभी मंडल पर देखा गया मन की बात का कार्यक्रम

बूथ अध्यक्ष का किया स्वागत व एक पेड़ माँ के नाम लगाया 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा बालोतरा जिले के सभी 16 मंडल पर मन की बात का कार्यक्रम देखा गया।

 कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के निर्देशन में बालोतरा जिले के सभी 16 मंडल पर मन की बात कार्यक्रम का 112 वां एपिसोड देखा गया।

 दवे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य करते है कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओ में बहुत उत्साह रहता है, जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने अपने रहवासी ग्राम सिलोर में कार्यक्रम को आयोजित करवाया मंडली मंडल पर मंडल अध्यक्ष बनाराम जानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक अरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को देखा व बालोतरा शहर में जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, पूर्व सभापति महेश बी चौहान, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल की उपस्थिति में नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 बालोतरा में बूथ अध्यक्ष विमल मालवीय, दिनेश सैनी, वासुदेव अग्रवाल,रूपाराम प्रजापत का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व एक पेड़ माँ के नाम लगवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का अनुसरण किया गया।

 इसके साथ सिवाना में मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, श्यामा प्रसाद मंडल पर पुखराज सोनी, समदड़ी मंडल पर देवेंद्र बोराणा, किसान मोर्चा से जिला अध्यक्ष पपु विश्नोई जिला महामंत्री शंकरलाल पालीवाल, पादरू में गौतम राजपुरोहित सहित सभी मंडल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ व एक पेड़ माँ के नाम लगवाया गया।

 पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरे देश से कई जानकारियां देते है जो कि सभी के लिए महत्वपूर्ण है कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाओं व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो के बारे में अवगत करवाया जाता है।

 इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,लूनाराम माली, कमलेश चौधरी,गौतम माली, प्रवीण सुंदेशा, नवीन,संतोष माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button