बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी जिला प्रभारी बोराणा ने मुलाक़ात कर दी बधाई 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी जिला प्रभारी बोराणा ने मुलाक़ात कर दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को बीजेपी राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को दूरभाष पर बधाई दी व जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा द्वारा राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया के साथ में दिल्ली राजस्थान गेस्ट हॉउस में उनसे मुलाक़ात करके बधाई दी गई व बालोतरा जिला के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

जिला प्रभारी बोराणा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार प्रकट करता हूं कि एक साधारण कार्यकर्ता को आज प्रदेश का दायित्व मिला है जो कि हम सभी के लिए खुशी का क्षण है।

 जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि मदन राठौड़ पाली से जिला अध्यक्ष रह चुके है व संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता की तरह कार्य किया है, ऐसे व्यक्तित्व को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से निश्चित रूप से भाजपा संगठन मजबूत होगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button