देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सवेरा संस्थान द्वारा बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 26 जुलाई।
शिक्षा मानव विकास की मजबूत स्तंभ है शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है बालिका शिक्षा की जरूरतो पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ये उदगार डॉ जीवराजसिंह ने सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वाधान में भाडियावास व कुड़ी में महिला सशक्तिकरण, संवेदनशील वातावरण निर्माण के तहत आयोजित सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर सवेरा संस्थान के सचिव खींयाराम चौधरी ने कहा कि बालिकाओ व महिलाओं को नियमित शिक्षा व दुरुस्त शिक्षा से जोड़कर उनके शिक्षण को मजबूत किया जा सकता है शिक्षा से जुड़ने के विभिन्न पहलुओं नियमित अध्ययन, स्टेट ओपन व ओपन बोर्ड इत्यादि विकल्पों से बालिकाओं और महिलाओं की आगे की शिक्षा जारी रखी जा सकती है इस अवसर पर कठपुतली खेल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, जेंडर संवेदनशीलता, महिला सशक्तिकरण पर विस्तार पूर्वक जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में भांडियावास सरपंच प्रतिनिधि भवदीपसिंह आशिया व कुड़ी सरपंच मानाराम पालीवाल ने शैक्षणिक मजबूती हेतु अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आवड़दान चारण, रामप्रकाश चोधरी, बीरबल विश्नोई, बालुराम गायना, वीणा वादिनी विद्या मन्दिर निदेशक प्रेम पालीवाल, बाबूलाल नामा, पनी देवी, सुशीला पालीवाल, नरपतसिंह, केसाराम पालीवाल, पुनमाराम काकड़, कानसिंह चारण, अल्का शर्मा, सवाईलाल पालीवाल, सुरेश सुथार, भूराराम जांगू सहित बड़ी संख्या में लोग शरिक हुए । कार्यक्रम के अंत में महिला समन्वयक टीपू भादू ने आभार प्रकट कर धन्यवाद व्यापित किया।
खींयाराम चौधरी 9828622048

Subscribe to my channel


