देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीमाली ब्राह्मण समाज में भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह: भावना जोशी को चित्रकार के रूप में सम्मानित किया गया

गुरु पुर्णिमा के पावन पवित्र दिन श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पावन पवित्र गुरु आश्रम में अखिल भारतीय श्री गुरु फुलनारायण आश्रम न्यास , सोजत में श्रीमती भावना जयकुमार जी जोशी सुरत जो (बालोतरा के रमेश त्रिवेदी की सुपुत्री है) को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संरक्षक श्री रामेश्वर जी जोशी, अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ललीत जी शर्मा, श्रीमाली ब्राह्मण समाज सिवांची पट्टी संस्थान अध्यक्ष श्री रमेश त्रिवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष पाली, महीला मंडल अध्यक्ष ने *उभरते चित्रकार के रूप में सम्मानित किया।*
*इस शुभ अवसर पर श्रीमती भावना जोशी द्वारा बनाए गये श्री गुरू फुलनारायण जी महाराज के चित्र का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।*
इस गुरु पुर्णिमा के भव्य कार्यक्रम में अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के अध्यक्ष श्री विधु शेखर जी दवे, पुर्व अध्यक्ष श्री चिरंजीलाल जी दवे , पुर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी दवे , पुर्व केबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण जी दवे सहीत श्रीमाली ब्राह्मण समाज के भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्ध जन सहीत मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा सदगुरुदेव श्री फुल नारायण जी महाराज की समाधि का पुजन कर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रमेश त्रिवेदी बालोतरा

Subscribe to my channel


