बालोतरा, 17 जुलाई 2024: श्री मदनराज चोपड़ा ने श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर नगर परिषद के एक ज्यादा यातायात वाले मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है। इस मार्ग पर आमतौर पर भीड़ और ट्राफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं।
उन्होंने अपने पत्र में यह भी उजागर किया कि 2019 में इस मार्ग पर सरकारी निर्देश जारी किए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने श्रीमान जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वे नगरपरिषद को निर्देश दें और शीघ्र कार्यवाही हेतु कड़ी कार्रवाई करें।
चोपड़ा ने इस आपत्तिजनक स्थिति को सुलझाने के लिए जनहित में आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की है।