अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हत्या करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

पुलिस थाना नोखा

पुलिस थाना नोखा की प्रभावी कार्यावाही,

जमीन विवाद मे अपने भाई की हत्या करने के चार आरोपीगण गिरफ्तार,

आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान जारी,

घटना मे शामिल अन्य आरोपीगण की तलाश जारी,घटना के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी,

घटना का विवरण:-

दिनांक 15.07.2024 को परिवादी श्री राजुराम पुत्र छगनाराम जाति मेघवाल उम्र 42 वर्ष निवासी पारवा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर ने उपस्थित थाना होकर लिखित रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 15.07.2024 को सुबह मेरा भाई सीताराम उंटगाडा लेकर धनलाई नाडी के आगे खेत जा रहा था तो मेरे खेत के पास रास्ते में ट्रेक्टर लगाकर गोपाराम तथा सरिता, कमला, शारदा, शान्ति व ओमप्रकाश ने रास्ता रोक लिया, सीताराम ने मेरे पिताजी छगनाराम व मुझे फोन करके बुलाया, मै व मेरा भाई अचलाराम, सुखाराम मौके पर पहुंचे, मेरे पिताजी खेत मे थे तो वो पहले पहुंच गये, देखा की उपरोक्त सभी मेरे पिताजी व भाई सीताराम के साथ मारपीट कर रहे थे। हमने पिताजी को बचाया तो उक्त छहो जने जान से मारने की धमकी देकर अपनी ढाणी चले गये, हमने पिताजी को सार सम्भाल की व खेत की ओर जाने लगे, तभी दुबारा गोपाराम, ओमप्रकाश, खेराजराम, मुलाराम, सरिता, कमला, शारदा, शान्ति, भीखाराम, भीखाराम व बस्तीराम एक राय होकर बीं, कुल्हाडी, लाठी व डण्डो से लेस होकर जान से हमे मारने के उद्देश्य से जानलेवा हमला कर दिया, ओमप्रकाश ने बीं की सीताराम के सिर पर मारी, गोपाराम ओमप्रकाश, खेराजराम, मुलाराम, सरिता, कमला, शारदा, शान्ति, भीखाराम, बस्तीराम ने अचलाराम को जोरदार मारा अचलाराम की हत्या कर दी, सीताराम को गम्भीर घायल, कर दिया मुझे भी उन लोगो ने मारकर घायल कर दिया, पिताजी को भी सबने मारा, भाई सुखाराम भागकर जान बचा पाया हमे मरा व घायल समझकर उक्त 10 जने चले गये और धमकी दी कि आज तो इतना मारा है पूरी पीढी को खत्म करेंगे, हम मुश्किल से

अस्पताल पहुंचे है। डाक्टरो ने अचलाराम को मृत घोषित कर दिया, खेत के मार्ग की रंजिशवश से हत्या व जानलेवा हमला किया है वगैरा वगैरा पेश की जिस पर प्रकरण दर्ज अनुसंधान शुरु किया गया।

श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक रेन्ज बीकानेर व श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर ने प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए टीम का गठन कर तलाश व गिरफ्तार करने के आदेश फरमाये। पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्यारेलाल शिवरान आरपीएस जिला बीकानेर व श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा हंसराज लूणा पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश प्रारम्भ की गई। उक्त टीम ने लग्न से कार्य करते हुए आरोपीगण की जानकारीया जुटाई तथा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सुचनाओ से आरोपीगण को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान जारी है। प्रकरण हाजा मे अन्य शामिल आरोपीगण की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः-

01. गोपाराम पुत्र बुधाराम जाति मेघवाल निवासी पारवा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

02. कमला पत्नी गोपाराम जाति मेघवाल निवासी पारवा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर

03. मुलाराम पुत्र गोपाराम जाति मेघवाल निवासी पारवा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

 04. शान्ति पत्नी ओमप्रकाश जाति मेघवाल निवासी पारवा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

पुलिस टीमः-

श्री हंसराज लूणा पुनि. थानाधिकारी मय श्री राजुराम सउनि, श्री गणेश गुर्जर कानि, विकास कानि, मुलाराम कानि, राजेश कानि, कालुराम कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button