बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
सिवाना विधायक भायल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया
सिवाना विधानसभा के विधायक हमीर सिंह भायल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने जयपुर में उत्साह के साथ मनाया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि अभी विधानसभा सत्र चल रहा है जिसकी वजह सिवाना विधायक जयपुर में ही है उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केबिनेट मंत्रियों सहित कई विधायकों ने बधाई दी व बालोतरा जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह भायल के साथ कार्यकर्ताओं ने विधायक भायल को साफा व माला पहनाकर,केक काटकर जन्मदिवस को उत्सव की तरह मनाया गया।
जिला उपाध्यक्ष सोहनसिंह भायल ने कहा कि सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल जन सेवा में प्रमुखता से रूचि रखते है व प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्य आत्मीयता से पूर्ण भी करवाते है जिसकी वजह से उनको जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है बजट में सिवाना के लिए विधायक के प्रयासों से कई घोषणाएं करवाने में भी आपका अहम योगदान रहा है आज हम सभी कार्यकर्ताओ को उनको जन्मदिवस पर बधाई देते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है।
इस अवसर पर मगसिंह मजल,चेलसिंह भाटी,कनेश भाई,महावीर राजगुरु,कोज सिंह सिनेर,आम्बसिंह,भवानी,किशोरसिंह सहित सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


