उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पीड़ित परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीजीपी अभिनव कुमार को प्रेषित  आदेशित पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर को सौपा

Former MLA Rajesh Shukla along with the victim's family and BJP workers handed over the letter sent to DGP Abhinav Kumar to the Senior Superintendent of Police, Udham Singh Nagar

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर:- पंतनगर की बलात्कार एवं मानसिक शोषण एवं झूठा मुकदमा लिखा जाने पर दुखी होकर आत्महत्या करने वाली कुमारी संध्या के परिवार पर ही विधायक बेहड़ के धरने के दबाव में मुकदमा कायम करने के विरोध में आज पीड़िता स्वर्गीय संध्या की मां परमशीला पिता बंदू एवं उसके रिश्तेदार भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को उक्त झूठे मुकदमे में फंसाए जाने के विरोध में आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पीड़ित परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीजीपी अभिनव कुमार को प्रेषित पत्र की आदेशित पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर को सौपा।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डीजीपी का पत्र सौंपने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 9 फरवरी 2018 से अब तक लगातार छेड़छाड़ ,बलात्कार एवं आत्महत्या झेलने वाली संध्या के परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा विधायक बेहड़ के दबाव में पीड़िता स्वर्गीय संध्या के परिजनों पर मुकदमा लिखाया गया है ताकि वे लोग मजबूर होकर कुमारी संध्या के साथ छेड़छाड़, बलात्कार एवं उसकी आत्महत्या के मुकदमे में समझौता कर लें।

शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय संध्या की आत्महत्या के नामजद आरोपियों में से जिन अभियुक्तों के नाम निकाले गए उनमें वो रंजना भी है जिसकी अश्लील ऑडियो कोतवाल/SHO के द्वारा किया गया सामने आया संभावना है कि उक्त रंजना एवं उसके भाई बहनों का नाम उक्त हनी ट्रिप के दबाव में निकाला गया हो।

शुक्ला ने कहा कि गंदी बातें करने वाले SHO के खिलाफ कार्रवाई करके शासन प्रशासन ने ठीक काम किया लेकिन इसकी पूरी जांच होनी चाहिए कि उस ऑडियो के प्रेशर में पुलिस से रंजना ने अपना नाम कैसे निकलवाया।

शुक्ला ने बेहड़ से सवाल किया कि पुलिस ने जो अश्लील बातें की उसकी पीड़िता रंजना के पक्ष में वो खड़े हैं ये ठीक है लेकिन रंजना एवं उसके परिवार एवं पिता से पीड़ित आत्महत्या एवं बलात्कार की कोशिश झेलने वाली स्वर्गीय संध्या एवं उसका परिवार क्या पीड़ित नहीं है? उसके लिए बेहड़ ने आज तक एक शब्द नहीं बोला और न हीं उनके आवास जाकर संवेदना व्यक्त की बल्कि उल्टे 3 जुलाई 2024 को एक झूठा मुकदमा उसी परिवार पर धरना देकर लिखवा दिया।

ज्ञात ब्याव की 9 फरवरी 2018 को जब स्वर्गीय संध्या के साथ छेड़छाड़ एवं बलात्कार की कोशिश हुई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई थी उस समय भी परिवार को दबाव में लेने के लिए बलात्कारी परिवार ने एक झूठा मुकदमा कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराया, जिसमें कोर्ट ने संध्या के परिवार को निर्दोष पाया था एवं बाइज्जत बरी किया था।

शुक्ला ने कहा कि इस पूरे मामले के सभी तथ्यों की जांच कर झूठे मुकदमे लिखवाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा ऑडियो की जांच कर उसके माध्यम से आरोपियों को की गई मदद की भी जांच होनी चाहिए।

आज शुक्ला के साथ इस धरना में पीड़िता स्वर्गीय संध्या की मां- पिता के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदलाल यादव, ग्राम प्रधान नारायणपुर दीपक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूर्व ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, सभासद रज्जी कोली, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला संयोजक डीएन यादव, अमरनाथ कश्यप, रामपाल यादव, सुशील यादव, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा, छोटू गिरी, सचिन शर्मा, अमित कश्यप, मनीष गुप्ता ,मनजीत सिंह कामरा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button