बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जिला प्रभारी बोराणा ने कार्यकर्ताओं के साथ की संवाद बैठक 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 बालोतरा भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने जिला पदाधिकारीयों के साथ संवाद बैठक करके सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की।

 मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक रखी गई।जँहा जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने लोकसभा परिणामों को भूलकर आगामी पंचायती राज चुनाव व निकाय चुनाव पर ध्यान देने की बात कही।

 बोराणा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हार जीत से हमको विचलित नहीं होना है आज भी भाजपा 240 सीट के साथ देश के नेतृत्व में सबसे अग्रणी भूमिका निभा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विदेशो में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है और आज हम सभी भाजपा के सच्चे सिपाही है आने वाले दिनों में पंचायती राज चुनाव व निकाय चुनाव में हमें विजय हासिल करनी है।

 जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा सहित कई जिला कार्यकर्ताओं ने धरातल पर बहुत मेहनत की है चुनाव परिणाम जनता के हाथ में होता है हमको ईमानदारी से कार्य करना है व जनता की सेवा करनी है।और अपना आत्मविश्वाश नहीं खोना है।आगामी चुनावों में निश्चित रूप से परिणाम सकारात्मक आएंगे।

 इस अवसर पर जिला महामंत्री मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,जिला उपाध्यक्ष बजरंग चौधरी,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button