ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

जनता बदलाव के मूड में, तीसरा विकल्प बनने से भाजपा परेशान : अनुराग ढांडा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

दादरी 6जूलाई

आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव के मूढ में है। अब आप पार्टी की प्रदेश में तीसरा विकल्प बनने जा रही है जिसके चलते भाजपा परेशान है। जनता ने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया, लेकिन न प्रदेश के स्कूल अच्छे हुए और न अस्पतालों की हालत सुधरी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी की समस्या दूर करके दिखा दी। अनुराग ढांडा ने शनिवार को गांव मंदोला में आयोजित बदलाव जनसंवाद को संबोधित किया और पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस दौरान इनके साथ कार्यक्रम आयोजक राकेश चांदवास, लोकसभाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिलाध्यक्ष धनराज कुंड्डु, महिला विंग उपाध्यक्ष अनीता रानी, ब्लॉक समिति

वाइस चेयरमैन उषा रानी सदस्य समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ढांडा ने बदलाव जनसंवाद के दौरान कहा कि हरियाणा की जनता को एक मौका ‘हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल’ को देना चाहिए। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी तीसरा मजबूत विकल्प है। प्रदेश की जनता भी बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में 25 लाख युवा बेराजगार हैं। हर दूसरे घर में युवा बेरोजगार बैठा है। जब

युवा को रोजगार नहीं मिलता तो उस क्षेत्र और प्रदेश में अपराध बढ़ता है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सबसे पहले खाली पड़ी 2 लाख सरकार नौकरी निकालेंगे। जल्द ही प्रदेश में लोकसभा स्तर पर बड़ी रैलियां की जाएगी और पार्टी के आला नेता रैलियों में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर रिंपी फौगाट, प्रदीप दलाल, दर्शन सेठ, सुखबीर चिड़िया, धर्मपाल जांगड़ा, नरेंद्र सांगवान, सचिन सेन, दिनेश चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button