बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मन की बात का कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा आयोजित किया पोस्टर का विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पहली बार 30 जून रविवार को मन की बात करेंगे जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि रविवार 30 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देश को सम्बोधित करेंगे जिसके पोस्टर का विमोचन महंत निर्मल दास,प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा सहित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
दवे ने बताया कि मन का कार्यक्रम इस बार बूथ स्तर तक व प्रत्येक मोर्चा द्वारा आयोजित करने का सफलतम प्रयास किया जाएगा जिसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा जिला अध्यक्ष से संपर्क करके जिम्मेदारी दी गई है।
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर दिशा निर्देश दिए है उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री प्रतिभाओं व देश सेवा में समर्पित व्यक्तियों को देश के सामने लाने का प्रयास करते है।इसलिए ये कार्यक्रम सभी को देखना चाहिए।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने बालोतरा जिले के सभी 16 मंडल के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष को कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कहा है उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,नैनाराम सुंदेशा,चम्पालाल प्रजापत,जोगेंद्र प्रजापत सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


