उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

एडीओ पंचायत के द्वारा नोटिस भेजने के बाद भी कंप्यूटर कक्ष में लटका दिखा ताला

ग्राम पंचायत भिउरा पंचायत भवन पर कम्प्यूटर कक्ष मे लटक रहा ताला

संवादाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – विकासखंड सल्टौआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिउरा में एक तरफ सरकार लाखों रुपए खर्च कर गांव में रहने के लिए सचिव व पंचायत सहायक के लिए पंचायत भवन कार्यालय बनाए गए हैं वही जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण पंचायत भवन के कंप्यूटर कक्ष पर ताला लटकता रहता है। इससे पंचायती राज व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार – विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के अन्तर्गत ताजा मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत भिउरा में बने पंचायत भवन मे कम्प्यूटर कक्ष पर ताला लटकता मिला है। ग्रामीण लोगों तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए शासन ने हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया प्रत्येक पंचायत भवन पर लगभग 10 से 12 लाख रुपए खर्च किए गए और इसकी देखरेख के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति किए गए हैं लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत भिउरा में बना पंचायत भवन धूल फाक रहा है इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है ग्रामीणों को अपने-अपने जरूरतों के कागज टी बनवाने के लिए इधर उधर का चक्कर काटना पड़ रहा है ग्राम पंचायत भिउरा में बने मिनी सचिवालय के तले केवल नाम के लिए कभी कभार खोलते हैं पंचायत सहायक अनीता देवी नदारत रहती हैं फिर भी तय समय पर इनका वेतन मिलता रहता है आसपास के लोगों ने बताया कि सप्ताह में एक बार आते हैं यहां कुछ नहीं होता गांव के लोगों को अपने कार्य के लिए जन सेवा केंद्र पर जाना पड़ता है सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करें लेकिन जिम्मेदार उसमें पलीता लगाने मैं पीछे नहीं है इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब मीडिया द्वारा खंड विकास अधिकारी को फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button