देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सवेरा संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
सवेरा संस्थान बालोतरा
बालोतरा, 24 जून !
महिला मानव जीवन का आधार है दुनिया में महिलाओं की आधी आबादी है जिसकी कद्र व सम्मान भागीदारी आवश्यक है धरातल पर महिलाओं की सहभागिता व निर्णय भागीदारी पर वर्तमान में समीक्षा जरूरी है यह उदगार अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सौरभ ने सवेरा संस्थान बालोतरा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम दो दिवसीय सखी सहेली जेंडर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण में व्यक्त किये। इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक आकाश पालीवाल जयपुर ने संवैधानिक मूल्य, महिला हिंसा निराकरण सामुदायिक कार्यशैली, जेंडर क्षमतावर्धन व सामाजिकीकरण के मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई कार्यक्रम में सहायक समन्वयक टीपू भादू, सुशीला पालीवाल, सीमा कंवर, सागर, डिम्पल सांभरा, चांदनी चौधरी, रुकमणी माजीराणा सहित ग्राम स्तरीय सखी सहेली महिलाओं की भागीदारी रही। अंत में सवेरा संस्थान सचिव खींयाराम चौधरी ने प्रशिक्षण की सीख को समुदाय स्तर पर शैक्षणिक जुड़ाव व महिला सशक्तिकरण में भागीदारी का आह्वान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सिमरथाराम पथिक, किशन बांगड़वा, मांगीलाल सारण सहित कई लोग शरिक हुए।

Subscribe to my channel


