बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का बालोतरा दौरा

नाकोड़ा तीर्थ का दर्शन कर किया वृक्षारोपण* *मानसून में पौधे लगा करें प्रकृति का संरक्षण - सहकारिता मंत्री*

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 23 जून। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान बालोतरा पहुंचे।

अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने नाकोड़ा तीर्थ स्थल का दर्शन कर वृक्षारोपण किया। सहकारिता मंत्री श्री दक ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मानसून सत्र में विभिन्न सहकारी संस्थाओं में अधिकाधिक पौधे लगाये जाए और प्रकृति संरक्षण में सहकारी संस्थाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए। श्री दक ने बाड़मेर व बालोतरा जिले में दो दो हजार से अधिक और जोधपुर जोन में दस हजार से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पौधारोपण पश्चात उचित सार संभाल भी की जाए।
इस दौरान सहकारिता विभाग से शुद्धोधन उज्ज्वल अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जोधपुर जोन और अनिल बिश्नोई, प्रबंध निदेशक बाड़मेर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button