अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा में अनाज मंडी के पास आज जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद हो गया एक गुट के आधा दर्जन से अधिक परिवार के लोग हुए गंभीर घायल, तिजारा सामान्य चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलवर किया रेफर। हमलावर घटना के तुरंत बाद हुए फरार। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे घटनास्थल पर एवं पीड़ित पक्ष से ली जानकारी। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान जारी है जबकि अलवर के सामान्य चिकित्सालय में घायलों का उपचार। पीड़ित पक्ष के इंद्रपाल यादव ने बताया कि यह जमीन उसके ताऊ ने राम सिंह गुर्जर से करीब 20 साल पहले खरीदी थी, आज जब वहां खेती की जमीन को जोतने और बुआई करने गए, तब लाठी एवं डंडों से लैस दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरदस्त हमला करके पीड़ित पक्ष के साथ लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंची और तमाम जानकारियां एकत्रित की पुलिस अनुसंधान जारी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button