उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

एक सप्ताह से मनाये जा रहे योग दिवस सप्ताह का हुआ समापन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – जिले में पिछले एक सप्ताह से मनाये जा रहे योग दिवस सप्ताह का समापन 10 वें योग दिवस के अवसर पर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रतिदिन योग के संकल्प के साथ हुआ l कार्यक्रम की शुरुवात कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ l

 कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान, एम एल सी सुभाष यदुवंश, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी , कमीशनर एवं अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग करते हुए सबको स्वस्थ रहने का सन्देश दिया l

 कार्यक्रम कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती डॉ इंद्रबहादुर यादव के नेतृत्व में हुआ l इसमें डॉ वीरेंद्र चौधरी एवं डॉ रमाकांत द्विवेदी नोडल अधिकारी, डॉ वीरेंद्र कुमार वरुण, डॉ कल्लू शास्त्री, डॉ प्रदीप पाल , डॉ लक्ष्मी सिंह डॉ कल्पना, डॉ राजकमल, डॉ बालकृष्ण यादव , डॉ शबनम

जहाँ, डॉ रवि जायसवाल, डॉ अजीत यादव डॉ अर्चना यादव सहित जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं उनकी टीम कार्यरत रही l

कार्यक्रम का संचालन मानवी सिंह एवं योग का प्रदर्शन सन्नो दुबे, सत्यप्रकाश एवं योग प्रोटोकॉल वाचन दयाशंकर मिश्र द्वारा किया गया l

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button