अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बजरंग दल के लोगो ने डीआईजी और अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर गोमांस बरामदगी के मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बजरंग दल के लोगो ने डीआईजी और अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर गोमांस बरामदगी के मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

18 जून को सूचना मिली की मझाौवामीर से एक टेम्पू गाडी संख्या यू.पी.51 बी.टी. 6022 से और एक मोटर साईकिल यूपी 58 के. 9471 में गोमांश बोरे में भरकर सेमरियांवा बाघनगर की ओर ले जाया जा रहा है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उक्त गाडी का पीछा किया और रूधौली थाना क्षेत्र के पकरीजई के पास रोककर पूंछा कि गाडी में किसका मांस है,

 कहां लेकर जा रहे हो। मामले की सूचना थानाध्यक्ष रूधौली को दिया गया। पुलिस द्वारा किये गये पूंछताछ में उन लोगों ने अपना नाम कमरूद्दीन पुत्र हौसिलदार, अहमद पुत्र नसीबदार, इम्तियाज पुत्र कासिम अली, सफीक पुत्र शकील निवासीगण मझौआमीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती और इम्तियाज पुत्र जौहर अली, सेराज अहमद पुत्र मो. युनुस निवासीगण ग्राम धु्रवजोत थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर, तनवीर अहमद पुत्र अज्ञात ग्राम जमदाशाही थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती का बताया।

 बोरे में बंद मांस को खोलने पर पता चला कि वह गोमांस है। रूधौली पुलिस गोमांस के साथ उक्त लोगों को थाने पर लेकर आयी। मौके पर एस.डीएम. और सी.ओ. रूधौली भी पहुंचे। पुलिस ने उक्त लोगों का भादवि की धारा 107, 116, 151 के तहत चालान कर दिया और गोमांस प्रकरण को छोड़ दिया गया। उन्हें एस.डी.एम. रूधौली के न्यायालय से जमानत भी मिल गई। इसे लेकर जन मानस में आक्रोश है।

बजरंग दल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button